इंदौर (Indore)। भाजपा की दूसरी सूची घोषित होने के बाद कांग्रेस की सूची फेरबदल के चक्कर में अटक गई थी, लेकिन उसके आज जारी होने की संभावना है। कल राहुल गांधी शाजापुर जिले में सभा लेने आ रहे हैं। भाजपा ने अपनी दूसरी सूची भी चौंकाने वाली जारी की है। इसमें 3 केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा 5 सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारकर भाजपा ने एक नया प्रयोग किया है। वहीं कई हारे हुए नेताओं को भी अपना प्रत्यायाी घोषित किया है।
इसके बाद कांग्रेसी खेमे में हलचल बढ़ गई है। भाजपा के बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने के मामले में भले ही कांग्रेस अपनी बयानबाजी से खुश हो रही हो, लेकिन कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि सूची को रोक दिया गया था, क्योंकि कांग्रेस को भनक लग गई थी कि भाजपा कोई नया दांव चल सकती हैं और भाजपा ने यह किया भी। इससे कांग्रेस की कई सीटों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। जहां से वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है, ऐसे में वहां टिकट परिवर्तन होगा या फिर किसी बड़े नेता को टिकट दिया जाएगा, इस पर विचार किया जा रहा है। वैसे पहली सूची आज जारी होने की संभावना नजर आ रही है।
1 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस शतायु पत्र, शाल-श्रीफल से करेंगे सम्मान, कलेक्टर ने अधिकारियों की ड्यूटी तय की इंदौर (Indore)। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर जिला प्रशासन 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वृद्धजनों का घर-घर जाकर सम्मान करेगा। कलेक्टर ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। शाल, […]
सस्ते गैस सिलेंडर लेने वाली महिलाएं भी होंगी पात्र इंदौर (Indore)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली बहनाओं के लिए येाजनाओं का पिटारा खोलकर रख दिया है। पहले 1 हजार, उसके बाद साढ़े 12 सौ और फिर 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने के बाद अब लाड़ली बहनाओं को मकान भी मिलेंगे। इसके लिए आज […]
इन्दौर। माता-पिता को बच्चों ने बांट लिया था। पिता बड़े बेटे तो मां छोटे बेटे के साथ रहती थी। दोनों की एक जगह लाश मिली है। एक फांसी के फंदे पर टंगा था तो दूसरे की लाश पास में पड़ी थी। आरोप है कि बच्चे कहना नहीं मानते थे। लसूड़िया टीआई संतोष दूधी ने बताया […]
इन्दौर। कांग्रेस मुक्त हो गया इंदौर… अद्भुत परिणाम… चौंकाने वाले नतीजे… जो सोचा नहीं था, वो जनता ने कर दिखाया… हर प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताया… यह कामयाबी थी, उस रणनीति की जिसने मालवा-निमाड़ की सुस्त फिजाओं में ऊर्जा भरने के लिए प्रदेश के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उम्मीदवारी तय कर कार्यकर्ताओं में […]