img-fluid

5100 रुपये सस्ता हो गया सोना, कीमतों में दर्ज हुई बड़ी गिरावट

October 03, 2023

मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. अक्टूबर महीने (October Month) की अच्छी शुरुआत हुई है. गोल्ड की कीमतें (Gold Price) खुलते ही धड़ाम हो गई है. सोने का भाव 56600 के करीब आ गया है. काफी लंबे समय के बाद में गोल्ड (Gold Price) की कीमतों में इतनी गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा आज चांदी (Silver Price) भी 4 फीसदी से ज्यादा फिसल कर 66,000 के लेवल पर आ गई है.

इतने  रुपये सस्ता मिल रहा सोना

आपको बता दें 6 मई को एमसीएक्स पर गोल्ड का भाव 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर था और आज एमसीएक्स पर सोने का भाव 56691 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. इस हिसाब से अभी सोना 5154 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX पर भी फिसला सोना-चांदी का भाव

आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर सोने का भाव आज 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 56691 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. इसके अलावा चांदी का भाव 4.46 फीसदी की गिरावट के साथ 66740 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.

ग्लोबल मार्केट में भी हुआ सस्ता

ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. अमेरिकी में गोल्ड का भाव 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 1,820.60 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है. इसके अलावा अमेरिका में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दिख रही है. अमेरिका में चांदी का भाव 0.29 फीसदी फिसलकर 20.98 डॉलर प्रति औंस पर है.

आखिर क्यों आ रही है सोने की कीमतों में गिरावट?

एक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिका में लगातार ऊंची ब्याज दरों की वजह से चिताएं बढ़ रही हैं, जिसकी वजह से डॉलर इंडेक्स 10 महीने के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं. इसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है.

और गिर सकता है सोने का भाव

एक्सपर्ट का मानना है कि अभी सोने की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सती है. आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

 

Share:

  • नवबंर से इन राशि वालों पर मेहरबान होंगे शनि, मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

    Tue Oct 3 , 2023
    नई दिल्ली। हिंदू धर्म (Hindu Religion) शास्त्रों में शनि देव (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा जाता है. व्यक्ति को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनि देव देते हैं. ऐसे में अच्छे कर्म करने वालों को शुभ और बुरे कर्म करने वालों को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है. कहते हैं शनि देव न्याय […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved