img-fluid

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मोबाइल एप से जुड़े अधिकारियों को किया निलंबित, कस्टमर के खातों से छेड़छाड़ का आरोप

October 19, 2023

नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने मोबाइल एप (mobile app) से नए उपभोक्ताओं को जोड़ने पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रोक लगाने के बाद अपने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह अधिकारी बैंक के मोबाइल एप बॉब वर्ल्ड से जुड़े हुए थे और आरोप है कि इन्होंने एप पर लोगों का रजिस्ट्रेशन ज्यादा दिखाने के लिए उपभोक्ताओं के खातों से छेड़छाड़ की।


  • निलंबित किए गए अधिकारियों में सहायक महाप्रबंधक (Assistant General Manager) स्तर के कुछ अधिकारी शामिल हैं। हालांकि बैंक ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। रिजर्व बैंक (reserve Bank) ने 10 अक्तूबर को बैंक ऑफ बड़ौदा को निर्देश दिया था कि तत्काल प्रभाव से बॉब वर्ल्ड (bob world) से नए उपभोक्ताओं को जोड़ना बंद कर दे।

    Share:

  • गाजा के अस्पताल पर हुए हमले में मौतों को लेकर इस्राइली सेना का बड़ा खुलासा, अब फलस्तीन से ही पूछे सवाल

    Thu Oct 19 , 2023
    यरुशलम। इस्राइल और हमास के बीच युद्ध में करीब पांच हजार लोगों की मौत हो गई। इस बीच, मंगलवार को गाजा के अल-अहली अस्पताल में विस्फोट हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस हमले का आरोप हमास और इस्राइल एक दूसरे पर मढ़ रहे हैं। इस बीच, इस्राइल ने इस हमले में […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved