अहमदाबाद (Ahmedabad)। भारतीयों को बुलेट ट्रेन (Bullet train for Indians) की रफ्तार का मजा लेने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) की तरफ से आए अपडेट से इसके संकेत मिलने लगे हैं। एक वीडियो के जरिए उन्होंने देश के पहले बुलेट ट्रेन टर्मिनल (bullet train) की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर शेयर टर्मिनल के वीडियो में संस्कृति और आधुनिकता का मिश्रण साफ नजर आ रहा है। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को साल 2022-2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
रेल मंत्री वैष्णव ने साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का वीडियो जारी किया है। करीब 43 सेकंड के इस वीडियो में टर्मिनल में शामिल कई सुविधाओं और आधुनिकता को दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, ‘भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए टर्मिनल।’ खास बात है कि भारत में बुलेट ट्रेन को लेकर पहल साल 2017 में की गई थी।
Terminal for India’s first bullet train!
📍Sabarmati multimodal transport hub, Ahmedabad pic.twitter.com/HGeoBETz9x
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) December 7, 2023
रेल मंत्रालय की तरफ से साल 2017 में जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद स्टेशनों को जोड़ेगी। सरकार ने बताया था, ‘साबरमती और मुंबई (508 किमी) के मध्य रेल पटरी जमीन के ऊपर स्तंभों पर आधारित होगी। इसमें 12 स्टेशन होंगे। अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि संचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।’
Terminal for India’s first bullet train!
📍Sabarmati multimodal transport hub, Ahmedabad pic.twitter.com/HGeoBETz9x
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) December 7, 2023
जापान सरकार कर रही है मदद
रेल मंत्रालय ने बताया था, ‘एक तेज ट्रेन के लिए मुंबई से साबरमती के बीच यात्रा अवधि 2.07 घंटे होगी। रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रूकने वाली ट्रेन के लिए यह अवधि 2.58 घंटे होगी। परियोजना की अनुमानित लागत – 1,08,000 करोड़ रूपये। कुल परियोजना लागत की 81 प्रतिशत राशि जापान सरकार द्वारा ऋण के रूप में उपलब्ध कराई गई है। 0.1 प्रतिशत ब्याज दर वाला यह ऋण 15 वर्षों की अनुग्रह अवधि के साथ 50 वर्षों में देय है।’
खास बात है कि भारत सरकार हाई स्पीड रेल यानी HSR की योजना बना रही है। इसके तहत 6 अतिरिक्त कॉरिडोर को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इनमें दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से अहमदाबाद, मुंबई से नागपुर, मुंबई से हैदराबाद, चेन्नई से मैसूर और दिल्ली से अमृतसर शामिल है।
Share: