भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री (CM MP) कौन होगा इसका फैसला भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में हो जाएगा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के बाद बीजेपी (BJP) में मुख्यमंत्री पद के लिए मंथन चल रहा है, लेकिन अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो जाएगा] क्योंकि, विधायक दल की बैठक की तारीख और समय तय हो चुका है।
बता दें कि, मध्य प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व ने 8 दिसंबर को पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved