img-fluid

आमसभा के दौरान महिदपुर में पूर्व विधायक ने एसडीएम को दिया ज्ञापन… शहर में निकला जुलूस

December 11, 2023

महिदपुर। महिदपुर में किसानों के खाते में 254 करोड़ के बीमा राशि को लेकर पूर्व विधायक बहादुरसिंह चौहान ने एसडीएम बृजेश सक्सेना को ज्ञापन दिया है। साथ ही किसानों की समस्या का निराकरण करने की मांग की है।


शहर के पुराने बस स्टैंड पर आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बहादुरसिंह चौहान ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिदपुर से भारतीय जनता पार्टी विधानसभा का चुनाव जरूर हारी है लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण ग्रामीणों के काम निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री से चर्चा कर महिदपुर के विकास में हर संभव कदम उठाए जाएंगे। सभा के बाद शहर में किसानों द्वारा जुलूस भी निकाला गया जो कृषि उपज मंडी में समाप्त हुआ। इस दौरान मंच पर रीता बडग़ुर्जर, उमा पांडे, अन्नपूर्णा परमार, पदमसिंह आंजना, संदीप व्यास, हाकमसिंह आंजना, निर्भयसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीता तिवारी ने किया।

Share:

  • Mahua Moitra: संसद से निष्कासन के बाद जनता के नाम दिया संदेश, महुआ मोइत्रा बोलीं- हम इस लड़ाई को जीतेंगे

    Mon Dec 11 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli) । रविवार को मीडिया (Media)से बात करते हुए महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra)ने कहा कि वह अपने अगले कदम पर विचार(thought) कर रही हैं और कुछ तय हो जाने के बाद मीडिया से भी इस पर बात करेंगी। संसद से निष्कासन के बाद रविवार को महुआ मोइत्रा जनता के दरबार में पहुंचीं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved