
दमोह से संचालित होता है गिरोह… मास्टर माइंड सहित 7 को धरदबोचा
खरगोन। देशभर में लूट (Loot) और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले चड्डी-बनियान गिरोह का लगभग खात्मा हो गया है। कल मंडलेश्वर में पुलिस ने इस गिरोह के मास्टर माइंड देवला सहित 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा गिरोह ग्राम छोटी खरगोन (Khargone) में किसी व्यापारी के यहां डकैती की साजिश रच रहा था।
गिरोह ने बताया कि मध्यप्रदेश के दमोह से पूरे देशभर में यह गिरोह संचालित होता है। खरगोन में इन्होंने 3 जगह लूट और डकैती की थी, लेकिन यहां से इन्हें छोटी राशि मिली थी, इसलिए यह बड़ी डकैती की साजिश को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने देवला के साथ ही हजला डामोर, कमलेश, महेश सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से 8 लाख रुपए भी बरामद किए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved