img-fluid

कम उम्र में ही बुढ़ापे का शिकार हो रहे लोग, हेल्दी रहना है तो आज ही छोड़ें ये आदतें

November 03, 2026

नई दिल्‍ली । आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी सेहत (Health) का ध्यान रख पाने में सक्षम नहीं हैं. फास्ट लाइफस्टाइल (lifestyle) की वजह से कहीं ना कहीं हम सभी अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं. स्वास्थ्य का ठीक से ध्यान ना रख पाने की वजह से लोग कम उम्र में ही बुढ़ापे का शिकार होने लगे हैं. इसकी वजह से लोगों को कम उम्र में ही कमजोरी-थकान, बाल सफेद होना, चेहरे पर झुर्रियां पड़ना, चेहरे की चमक खोना और कई उम्र से जुड़ी परेशानियां घेर लेती हैं. यहां हम आपको ऐसे 5 कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से आजकल के समय में कम उम्र के लोग भी बूढ़े नजर आते हैं.

शरीर में भूलकर भी होने दें पानी की कमी
पानी की कमी आपको समय से पहले उम्रदराज बना सकती है. यह त्वचा की कोशिकाओं को प्लंप रखने में मदद करता है जिससे झुर्रियां या उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद मिलती है. शरीर में पानी की मात्रा कम होना एजिंग तेज होने का सबसे आम कारक है. कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी की जा सकती है और कई क्रॉनिक डिसीस को भी रोका जा सकता है.


  • ज्यादा नमक जहर बराबर
    आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन खाने में ज्यादा नमक आपको जल्दी बूढ़ा बना सकता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्यादा नमक शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है जिससे एजिंग की प्रक्रिया तेज हो जाती है. देर रात तक जागने की आदत भी आपकी एजिंग की प्रक्रिया तेज कर देती है. इससे आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म पर भी बुरा असर पड़ता है और वजन बढ़ने जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है.

    धूम्रपान और तंबाकू का सेवन हानिकारक
    धूम्रपान और तंबाकू का सेवन भी इंसान को उम्र से पहले बूढ़ा बना देता है. स्मोकिंग से स्किन पर बुरा असर पड़ता है. वो शुष्क होने लगती है और ढीली हो जाती है. धूम्रपान से शरीर में उस एंजाइम का उत्पादन बढ़ जाता है जो कोलेजन को तोड़ता है, इसलिए यह आपकी त्वचा को ढीला करने लगता है. इससे त्वचा अधिक उम्रदराज, ढीली और झुर्रीदार होने लगती है.

    शराब से बनाएं दूरी
    इसी तरह शराब का सेवन भी शरीर को वक्त से पहले बूढ़ा बनाने लगता है. शराब लिवर, दिल, किडनी और स्किन समेत हर अंग के लिए नुकसानदेय होती है. शराब की लत उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में तेजी ला सकती है. साथ ही मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों का भी कारण बन सकती है.

    Share:

  • बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी, अपनाएं ये 5 तरीके

    Tue Nov 3 , 2026
    नई दिल्‍ली । कई कारक रात की अच्छी नींद (Good sleep) में बाधा डाल सकते हैं. काम का स्ट्रेस, पारिवारिक जिम्मेदारियां, मोबाइल-टीवी (mobile-tv) का अधिक यूज और कई बीमारियों (diseases) तक नींद को प्रभावित करती है. हो सकता है कि आप उन कारकों को कंट्रोल ना कर पाएं जो आपकी नींद में बाधा डालते हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved