img-fluid

कोहरे से हो रहा फसलों को नुकसान..गेहूँ की बालियाँ नीचे गिरने लगी

December 29, 2023

उज्जैन। प्रदेश सहित उज्जैन जिले में भी पिछले एक हफ्ते से प्रतिदिन सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। जहाँ सुबह का आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं यह कोहरा खेतों में फसल भी खराब कर रहा है जिससे किसान चिंतित है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि मावठे की वजह से फसलों को फायदा हुआ था।



मध्य प्रदेश में लगातार सर्द हो रहे मौसम के बीच जहाँ कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं कोहरे ने भी जनजीवन पर खासा असर डाला है। तेज और घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी पर भी सुबह असर रहता है। उज्जैन शहर एवं जिले में पिछले कई दिनों से सुबह लगातार घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से लोग हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। अब ये कोहरा किसानों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। उज्जैन सहित जिले के खेतों में प्रतिदिन सुबह ऐसा लगता है मानों खेतों ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। उज्जैन के मंगरोला निवासी किसान और किसान संघ के प्रदेश मंत्री भरत सिंह बैस ने बताया कि इस समय उज्जैन सहित मालवा अंचल के खेतों में गेहूं, चना, आलू, प्याज और लहसुन की फसल है। विशेषकर गेहूँ की फसल को कोहरे से अधिक नुकसान हो रहा है। क्योंकि गेहूँ की बालियाँ टूटकर गिर रही है। इसके साथ ही पत्तेदार खेती के लिए भी कोहरा नुकसानदायक है। क्योंकि कोहरे का एसिड फसलों को नुकसान पहुँचाता है और इतने अधिक कोहरे के कारण फसलें खराब हो रही हैं जो कि चिंता का विषय है।

Share:

  • 2023 में 17 रिश्वतखोरों को लोकायुक्त ने पकड़ा

    Fri Dec 29 , 2023
    उज्जैन के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ोतरी, 5 सालों में 100 से अधिक मामले दर्ज उज्जैन। लोकायुक्त की सजगता और तेजी के बाद भी रिश्वतखोरों में कार्रवाई या सजा का डर नहीं है और रिश्वतखोरी का खेल लगातार जारी है। उज्जैन जिले में इस साल अब तक 17 रिश्वतखोर लोकायुक्त पुलिस के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved