img-fluid

मॉर्निंग वॉक के वक्त मोबाइल चलाना छोड़ें, नहीं तो हो सकती हैं परेशानियां

July 24, 2026

मुंबई। आपने बहुत से लोगों को मॉर्निंग वॉक (morning walk) करते समय फोन में गाने सुनते हुए देखा होगा, आज कल ये आम बात है. ज्यादातर लोग अक्सर मॉर्निंग वॉक (morning walk) करते मोबाइल (Mobile) का इस्तेमाल करते ही हैं, अगर आप मॉर्निंग वॉक का मन बनाएं और इसे नियमित तौर पर करना चाहें, तो एक बात का ध्यान रखें कि इस दौरान कभी भी मोबाइल फोन का यूज न करें, क्योंकि ये नुसानदेह साबित हो सकता है.

मोबाइल फोन हमारी डेली लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है, आजकल इसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते, लेकिन इसे कई बार जरूरत से ज्यादा बुरी लत में शुमार किया जाता है क्योंकि अक्सर कुछ लोगों को बेवजह बार बार नोटिफिकेशन चेक करने की बीमारी लग चुकी है, लेकिन इसके नुकसान भी है.

मोबाइल फोन की लत हम पर इस तरह हावी हो चुकी है कि हम इसे मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) के दौरान भी यूज करने से बाज नहीं आते, लेकिन सुबह टहलते वक्त ऐसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है.



  • 1. बॉडी पोस्चर होगा खराब
    सुबह टहलते वक्त हमारा ध्यान कमर को सीधा रखकर टहलने पर होना चाहिए, लेकिन मोबाइल यूज करते वक्त हमें अनजाने में थोड़ा झुकना पड़ता है जिससे स्पाइनल कॉर्ड (Spinal Cord) पर असर पड़ता है और साथ बॉडी पोस्चर खराब हो जाता है

    2. हो सकता है बैक पेन
    मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) के वक्त अगर हम बार-बार मोबाइल फोन के नोटिफिकेशन देखेंगे तो हमारा बॉडी पोस्चर बिगड़ता है है जो आगे चलकर बैक पेन (Back Pain) में बदल जाएगा, इसलिए बेहतर है कि सेलफोन जेब में रखकर ही टहलें.

    3. मसल्स में हो सकता दर्द
    जब हम टहलते हैं तो दोनों हाथों को ऊपर और नीचे करना पड़ता है, ऐसा करने से हमारे हाथों के मसल्स की एक्सरसाइज होती है, लेकिन जब हम हम एक हाथ से मोबाइल चलाते हैं और दूसरे हाथ को ऊपर-नीचे करते हैं तो मांशपेशियों का बैलेंस बिगड़ता है जो आगे चलकर मसल्स पेन में बदल सकता है.

    4. एकाग्रता होती है भंग
    मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) करते समय हमारा पूरा फोकस वर्कआउट पर होना चाहिए, लेकिन मोबाइल फोन यूज करते वक्त हमारा ध्यान भटकता है और एकाग्रता खत्म होने लगती है. याद रखें कि किसी भी एक्सरसाइज का पूरा फायदा आपको तभी मिलेगा, जब आप पूरे मन से ये काम करेंगे.

    Share:

  • अगर आपको भी दिखें ये लक्षण तो न करें अनदेखा, खराब सेक्सुअल हेल्थ के हैं संकेत

    Fri Jul 24 , 2026
    नई दिल्ली। बात जब सेक्स से जुड़ी समस्याओं के बारे में हो तो पुरुष अक्सर इससे बचते हैं। डॉक्टर को अपनी परेशानी बताने से कतराते हैं। लेकिन डॉक्टर हमेशा सेक्सुअल हेल्थ को गंभीरता से लेने की सलाह देते हैं, क्योंकि असल में इसका हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ से सीधा कनेक्शन होता है। दुर्भाग्यवश भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved