
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप इतना जोरदार था कि काफी देर तक लोगों ने इसके झटके को महसूस किया. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान (USGS) के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश प्रांत के जोर्म में था. यहां आए पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई, जबकि दूसरा भूकंप इससे भी ज्यादा तीव्र था, जिसकी तीव्रता 6.4 रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved