
वॉशिंगटन। सोमालिया की तट पर गुरुवार की शाम को ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो नाविक लापता हो गए। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाविकों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।
यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा, ‘इन नाविकों की अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े में तैनाती हुई थी, जिसके तहत सैनिकों को कई अभियानों को अंजाम देना होता है।’ बयान में यह भी कहा गया कि जब तक तलाशी अभियान पूरा नहीं हो जाता, तब तक अतिरिक्त जानकारी नहीं दी जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved