img-fluid

इन्दौर : पति को छोडक़र प्रेमी के साथ रहती थी, उसने ही उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

January 20, 2024
  • महिला के अंधेकत्ल का राज खुला

इंदौर। एक महिला की हत्या के बाद उसकी पहचान करते हुए उसे मारने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या के राज से पर्दा उठाया है। महिला पति को छोडक़र प्रेमी के साथ रहती थी। प्रेमी ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला जान बचाने के लिए भागी, लेकिन एक मैदान में जाकर गिर गई और उसकी मौत हो गई।


महू पुलिस ने बताया कि खान कॉलोनी रेलवे पटरी के पास 17 जनवरी को सुनीता उर्फ काली पति संजय चंदले निवासी पीठ रोड की लाश मिली थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि सुनीता शराब पीने की आदी थी। वह अपने पति को छोडक़र किसी विकास नामक युवक के साथ रहती थी। घटना के बाद से ही विकास लापता हो गया। जैसे ही विकास को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया। विकास का कहना है कि विवाद वाले दिन दोनों शराब के नशे में थे। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और विकास ने सुनीता के साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद वह जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागी और रेलवे पटरी के पास जाकर बेसुध होकर गिर गई। रातभर वह वहीं पड़ी रही और सुबह उसकी मौत हो गई। उधर रात को विकास मौके से फरार हो गया था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या के राज से पर्दा उठाया।

Share:

  • 29 सीटों के लिए नियुक्त क्लस्टर प्रभारियों की 27 को होगी बैठक

    Sat Jan 20 , 2024
    भाजपा ने हर बूथ पर वोट प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति के साथ शुरू की चुनावी तैयारी, राममय माहौल को भी खूब भुनाएंगे इंदौर। अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का माहौल बनाने में जुटी भाजपा उसका तो लाभ चुनाव में लेगी ही, वहीं मध्यप्रदेश की 29 सीटों के लिए जो पिछले दिनों दिल्ली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved