img-fluid

Meghalaya: राहुल गांधी ने फिर साधा BJP-RSS पर निशाना, कहा- नफरत ने मणिपुर को बांट दिया

January 23, 2024

शिलांग (Shillong)। एक बार फिर कांग्रेस (Congress) भाजपा और आरएसएस (BJP-RSS) के खिलाफ हमलावर हो गई। कांग्रेस (Congress) ने आरोप लगाया कि दोनों दल देश की नींव पर लगातार हमला कर रहे हैं। लेकिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) भारत के विचार की रक्षा के लिए शुरू की गई है। बता दें, कांग्रेस की यात्रा अब असम से मेघालय (Assam to Meghalaya) पहुंच गई है।


भारतीय परंपराओं का स्वागत आवश्यक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय में कांग्रेस ने सार्वजनिक रैली आयोजित की। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोगों को सौहार्दपूर्ण ढंग से रहना चाहिए। देश में सभी समुदाय, भाषाओं और परंपराओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है। भारत के विचारों की रक्षा के लिए हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले। हमने किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज सुनी। हम अब उत्तर-पूर्व, ओडिशा, बंगाल, उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों की आवाज सुनना चाहते हैं।

मणिपुर से यात्रा शुरू करने की बताई वजह
गांधी ने आगे कहा कि कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि यात्रा मणिपुर से क्यों शुरू हुई। मणिपुर से यात्रा शुरू करने का मुख्य कारण है कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने मणिपुर के विचार को नष्ट कर दिया है। नफरत और हिंसा की राजनीति ने राज्यों और लोगों को बांट दिया। इससे सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। हजारों लोगों को अपनी संपत्ती गंवानी पड़ गई। यह त्रासदी है। हम भारत को संदेश देना चाहते थे कि मणिपुर के लोगों में कितना दर्द है।

पीएम मोदी काबू कर सकते थे हिंसा
गांधी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक मणिपुर के दौरे पर नहीं आए। क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। क्या मणिपुर के लोग भारतीय नहीं हैं। पीएम मोदी हिंसा रोकना चाहते तो वे तीन दिन में ऐसा कर सकते थे। अगर पीएम मोदी भारतीय सेना को मणिपुर में भेजकर हिंसा पर काबू कर सकते थे। मुझे विश्वास है कि भारतीय सेना कुछ ही दिन पर इसे रोक लेती। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार मणिपुर को जलाने और उसके लोगों को कष्ट देकर खुश है।

Share:

  • Ayodhya: रामलला का मुकुट सूरत के उद्योगपति ने किया दान, कीमत 11 करोड़ रुपये

    Tue Jan 23 , 2024
    सूरत (Surat)। अयोध्या (Ayodhya) में प्रभुराम बाल रूप में विराजमान हो चुके हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राम मंदिर का उद्घाटन (Inauguration of Ram temple) किया। इस दौरान भगवान राम को पहनाया गया स्वर्ण मुकुट कई कीमती पत्थरों से सुशज्जित था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved