उज्जैन। शहर के मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी का दौर देखा जा रहा है। इसके कारण ठंड की चुभन में भी कमी आई है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में हो रही बढ़ोतरी से ठंड की चुभन से भी राहत मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन परसो की अपेक्षा 1 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसो रात की अपेक्षा 1.5 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और उछाल देखने को मिलेगा। दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री और रात का 12 से 13 डिग्री के बीच रहेगा। इससे तेज ठंड से राहत मिलेगी।
Share:
डीपीआर तैयार-विकास प्राधिकरण और नगर निगम को बनाएँगे नोडल एजेंसी-शीघ्र काम शुरु होगा उज्जैन। वन विभाग जल्द ही सिंहस्थ तथा शिप्रा किनारे के अलावा पंचक्रोशी क्षेत्र में पौधारोपण का बड़ा अभियान चलाएगा। इसके लिए विभाग ने मुख्यालय को 84 लाख रुपए की डीपीआर तैयार कर भेजी है। वन विभाग इस काम के लिए उज्जैन विकास […]
उज्जैन। कंठाल से सतीगेट वाला मार्ग अब वाहन विहिन किया जाएगा और स्मार्ट सिटी योजना के तहत यहाँ की व्यवस्था बनाई जा रही है। कल अधिकारियों ने भी दौरा किया। पुराने शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार जिसे बड़ा सराफा कहा जाता है, यहाँ हमेशा त्योहारों पर जाम लगता है और एक भी वाहन आ जाए […]
माकड़ोन। महाशिवरात्रि त्यौहार को लेकर नगर के शिव मंदिरों में रंग रोगन से लेकर साज सज्जा का सिलसिला शुरू हो चुका है। नगर के निस्तारी तालाब स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर, सराफा बाजार के मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, अस्तल चौक के योगेश्वर महादेव मंदिर, थाना परिसर एवं विद्युत विभाग कार्यालय के अग्नेशवर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व […]
साइकिल से बारह ज्योतिर्लिंग का सफर इंदौर। बिहार (Bihar) के गौरव भारद्वाज (Gaurav Bharadwaj) यूं तो 21 साल के हैं, लेकिन सोच बड़ी है। पर्यावरण (Environment) को स्वच्छ रखने के साथ ही लोगों की सेहत बनी रहे, इसलिए इस साल से साइकिल यात्रा शुरू की है। साइकिल से बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। केदारनाथ (Kedarnath) […]