
ग्वालियर। गुना-शिवपुरी का दौरा कर रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रात लगभग 9 बजे संघ कार्यालय पहुंचे और संघ प्रचारक नितिन अग्रवाल, क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल, जिला संघचालक गिर्राज अग्रवाल, सहसंघचालक अशोक कुशवाहा से 40 मिनट तक बंद कमरे में गुना लोकसभा सीट को लेकर चर्चा की। चर्चा इतनी गोपनीय थी कि सिंधिया के साथ आए विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव को चर्चा में शामिल नहीं किया गया और वे कार्यालय के बाहर खड़े रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved