img-fluid

Health Tips : खाली पेट इलायची का पानी पीने से ब्लड प्रेशन होता कम

April 23, 2026

इंदौर। इलायची में मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम (Magnesium, potassium, calcium in cardamom) होता है, जो आपकी सेहतके लिए बहुत अच्छी होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना इसका पानी पीने से शरीर को खूब फायदे मिल सकते हैं। जब आप इस पीने को पीते हैं तो ये क्रेविंग को कम करने में मदद करता है। ऐसे में वजन भी कम हो सकता है। इस आर्टिकल में जानिए इलायची का पानी पीने के फायदे और इसे कैसे बनाएं-



  • इलायची का पानी पीने के फायदे-
    पाचन के लिए फायदेमंद- इलायची का पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन रस को उत्तेजित करता है। जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है और कब्ज, सूजन, अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

    डिटॉक्स होगी बॉडी- इलायची का पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इलायची के मूत्रवर्धक गुण शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

    मेटाबॉलिज्म होगा बूस्ट- अगर आप अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं तो सुबह इस इलाइची पानी को पीएं। ये ड्रिंक आपके शरीर की मेटाबॉलिज्म दर को तेज करने में मदद करता है, जिससे शरीर को ज्यादा कैलोरी जलाने में मदद मिलती है। ऐसे में ये वजन कम करने में मदद करता है।

    ब्लड प्रेशन होगा कम- अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो इस ड्रिंक को अपने सुबह की डायट में शामिल करें। रिपोर्ट्स की मानें तो इलायची ब्लड प्रेशर के लेवल को नियंत्रण में रखने में सबसे अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।

    कैसे बनाएं इलायची का पानी?
    इलायची का पानी बनाने के लिए 5 से 6 इलायची छीलें और फिर इसे रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को गर्म करें और फिर घूंट-घूंट कर पीएं।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Thu Apr 23 , 2026
    23 अप्रैल2026 1. काली-काली एक चुनरिया, जगमग- जगमग मोती… आ सजती धरती के ऊपर जब सारी दुनिया सोती। उत्तर….तारों भरा आकाश 2. पंद्रह दिन में हुआ बीमार, पंद्रह दिन का राजकुमार… उत्तर…..चांद 3. बापू के नाम से हुई इस शहर की पहचान… गुजरात की राजधानी, नगर है बड़ा महान… उत्तर……गांधीनगर
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved