
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में दर्दनाक हादसा (Accident) हो गया। बोरवेल मशीन ने पहले बस (Bus) को टक्कर मारी। इसके बाद चार लोगों को ठोक दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई है। हालांकि आधिकारिेक पुष्टि नहीं की गई है। सभी को अस्पताल ले जाया गया। हादसा गुरुवार सुबह रायसेन रोड पर सेम कॉलेज के सामने हुआ। तीन गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved