img-fluid

सिर्फ रात में ही नजर आता है डायबिटीज का ये लक्षण, एक्सपर्ट ने बताया कैसे पहचाने

June 16, 2026

नई दिल्‍ली। आज के समय में डायबिटीज (Diabetes) से पीड़ित लोगों में से लगभग 90 प्रतिशत से अधिक को टाइप 2 डायबिटीज है. शुरुआती संकेतों के बारे में पहचान ना होने के कारण कई बार इनका इलाज (Treatment) भी नहीं हो पाता. बहुत अधिक थकान महसूस होना या वजन कम होना जैसे संकेत भी डायबिटीज के कारण दिख सकते हैं. हाल ही में एक एक्सपर्ट ने डायबिटीज के उस लक्षण के बारे में बताया है जो सिर्फ रात में ही नजर आता है.

ऑनलाइन ‘द वॉयस ऑफ डायबिटीज’ के रूप में जानी जाने वाली डायना बाइटिकी ने हाल ही में एक वीडियो में बताया है कि रात में पैरों या उंगलियों में होने वाली जलन, दर्द, सुन्नता या झुनझुनी डायबिटीज न्यूरोपैथी (डायबिटीज वाले लोगों की नसों को नुकसान) का संकेत हो सकती है. ये स्थिति नर्व्स को नुकसान भी पहुंचा सकती है.


  • डायना बाइटिकी कहती हैं, ‘जलन, दर्द, सुन्नता या झुनझुनी आमतौर पर पैर की उंगलियों से शुरू होती हैं और धीरे-धीरे पिंडली तक बढ़ सकती हैं. स्थिति बढ़ने पर यह हाथों को भी प्रभावित कर सकती है और उस एरिया को छूने से भी दर्द हो सकता है.’

    बायटिकी ने आगे कहा, ‘आम तौर पर जब आप आराम कर रहे होते हैं तो यह और भी बदतर होता है क्योंकि सोते समय आप हिल-डुल नहीं रहे होते हैं.

    डायबिटीज यूके का कहना है कि डायबिटिक न्यूरोपैथी को सही नहीं किया जा सकता लेकिन जलन और सुन्नता के लक्षणों का इलाज दवा से किया जा सकता है. साथ ही साथ अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल और ब्लडप्रेशर सही रहता है तो भी इन समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

    नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, डायबिटीज का एक और संकेत जो रात के समय अधिक नजर आता है वो है, बार-बार पेशाब आना. यदि इसके अलावा आपको नीचे बताए लक्षण भी नजर आ रहे हैं तो आपको जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए:

    बहुत प्यास लगना
    बहुत थकान महसूस होना
    वजन घटना
    मसल्स लॉस होना
    प्राइवेट पार्ट के आसपास खुजली
    धुंधला दिखाई देना

    Share:

  • सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश 22 जून को, इन 4 राशियों के लिए बनेगा तरक्की और धन लाभ का योग

    Tue Jun 16 , 2026
    नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव (Sun) 22 जून 2026 को एक महत्वपूर्ण नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। द्रिक पंचांग के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर सूर्य मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले आर्द्रा नक्षत्र (Ardra Nakshatra) में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved