img-fluid

Rashmika Mandanna ने शेयर किए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के अनुभव

February 19, 2024

मुंबई (Mumbai)! साउथ की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने हाल ही में एक फोटो के साथ हाल ही में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के अनुभव शेयर किए हैं।



रश्मिका (Rashmika Mandanna) ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री श्रद्धा दास के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “केवल आपकी जानकारी के लिए, इस तरह हम आज मौत से बाल-बाल बच गए।” जमीन पर सुरक्षित उतरने के बाद रश्मिका और श्रद्धा खुशी से मुस्कुरा रही थीं। इसके साथ उन्होंने अपने पैरों की फोटो भी शेयर की है।

दरअसल, रश्मिका मंदाना, श्रद्धा और अन्य यात्रियों को ले जा रही एयर विस्तारा की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों को बेहद अजीब अनुभव का सामना करना पड़ा और पूरी फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। रश्मिका की फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी। तकनीकी खराबी के कारण 30 मिनट बाद फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना में यात्रियों की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Mon Feb 19 , 2024
    19 फरवरी 2024 1. खाते नहीं चबाते लोग, काठ में कड़वा रस संयोग । दांत जीभ की करे सफाई बोलो बात समझ में आई? उत्तर……..दातून 2. पर-पकवान बनाने में, मेरा उपयोग बड़ा ही हैं । दो कानों से पकड़ी जाऊँ, बोलों मैं क्या कहलाऊँ? उत्तर……..कड़ाही 3. दुनिया का कौन-सा जीव है, जिसकी पांच आँखें होती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved