img-fluid

राजीव गांधी का हत्यारा संथान उनके ही नाम पर बने अस्पताल में हुई मौत, लंबे समय से चल रहा था बीमार

February 28, 2024

नई दिल्‍ली । राजीव गांधी के हत्यारे संथान की अस्पताल में मौत हो गई है। उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई है। दिलचस्प तथ्य है कि संथान की मौत पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर ही बने चेन्नै के सरकारी अस्पताल में हुई, जिनकी उसने हत्या कर दी थी। राजीव के हत्यारे संथान को अदालत ने हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था, लेकिन बाद में वह रिहा हो गया था। 55 साल के संथान को जनवरी में लीवर फेल होने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वह कुछ और बीमारियों से पीड़ित थे।

सुबह कार्डिएक अरेस्ट आया और मौत हो गई

अस्पताल के डीन डॉ. ई थेरानिराजन ने कहा कि भर्ती होने के बाद से ही संथान की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद उन्हें बीमारी की अवस्था में बुधवार सुबह कार्डिएक अरेस्ट आया, जिसमें उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कार्डिएक अरेस्ट के बाद शुरुआत में लगा था कि वह रिकवर हो जाएंगे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। संथान को राजीव गांधी की हत्या के मामले में फांसी का सजा दी गई थी, जिसे बाद में उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। यही नहीं नवंबर 2022 में ही संथान समेत अन्य 5 हत्यारों को भी रिहा कर दिया गया था। इन सभी लोगों ने करीब 32 साल की जेल की सजा काटी थी।

खुद संथान की ही लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई

रिहाई के बाद भी इन लोगों को त्रिची सेंट्रल जेल के स्पेशल कैंपस में रखा गया था। इसकी वजह यह थी कि ये मूल रूप से श्रीलंका के नागरिक थे और उनके पास ना तो पासपोर्ट था और ना ही ट्रैवल डॉक्युमेंट्स थे। संथान ने मद्रास हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करके यह मांग भी थी कि उन्हें श्रीलंका भेजने की व्यवस्था की जाए क्योंकि वह अपनी बुजुर्ग मां से मिलना चाहते हैं। हालांकि इस पर कोई फैसला होने से पहले ही खुद संथान की ही लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई।

Share:

  • हिमाचल विधानसभा के स्पीकर की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के 15 विधायक निष्कासित

    Wed Feb 28 , 2024
    शिमला: हिमाचल प्रदेश की सियासत से बड़ी खबर है. स्पीकर ने बजट सत्र (Himachal Budget Session) के दौरान भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया. सदन से सस्पेंड किए गए विधायकों में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भी शामिल हैं. स्पीकर कुलदीप पठानिया (Speaker Kuldeep Pathania) ने सदन की कार्यवाही के दौरान उनके साथ बदसलूकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved