
नागदा। तीन साल कि मासूम के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी का लगभग साढ़े सात फीट का हिस्सा जो कि अतिक्रमण के रूप में स्थित था प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।
3 थानों के फोर्स की तैनाती के बीच राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम ने 2 जेसीबी की मदद से सुरेश वर्रा के मकान के अतिक्रमण को भारी मशीनों की मदद से हटा दिया। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए टीआई धनसिंह नलवाया, अविनाशसिंह सेंगर, तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा मौके पर डटे रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved