आचंलिक

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं : प्रदेश प्रभारी संजय दत्त

  • 5 मार्च को राहुल गांधी की यात्रा पहुँचेगी मक्सी

मक्सी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को मक्सी नगर में प्रवेश करेगी। यात्रा से पहले मक्सी स्थानीय रेस्ट हाउस में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मेहरबान सिंह पटेल के नेतृत्व में 5 मार्च को आने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के लिए बैठक रखी गई।


बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय दत्त सहित युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, देवास नगर अध्यक्ष मनोज राजानी भी शामिल हुए, जिनका मक्सी नगर कांग्रेस नेता द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की मक्सी में न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई और यात्रा को सफल बनाने का आव्हान किया। युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि कांग्रेसजनों के खून में ही मेहनत और संघर्ष दौड़ता है। हमारे लिए ये गर्व की बात है। मक्सी के कांग्रेसजनों में जोश है और वह पूरे जज्बे के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी न्याय यात्रा का मक्सी में स्वागत करेंगे। बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण पाटीदार, शैलेंद्र श्रीमाल, मिश्रीलाल लोधी, पूर्व पार्षद मोहनलाल लोधी, लक्ष्मण लोधी, उदय कुमार यादव, बाबूलाल यादव, हाफिज, हुकुम सिंह पाटीदार, अशोक जैन, प्रकाश जैन, राजेश गुप्ता, बाबूलाल गुर्जर, चंद्र सिंह लोधी, शक्ति परिहार, पंकज मालवी, फिरोज खान, राकेश मोदी, अकरम खान, डॉ. इलियास, जीतू गुर्जर, अमित कुमार मारू, अंतर सिंह देवड़ा, विजय कुमार जैन, सुरेंद्र जैन, अरुण राठौर, हरि नारायण परमार, शफीक मेव, इकबाल खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

Next Post

भिखारियों को पकड़ने गई टीम से युवक ने किया विवाद पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Fri Mar 1 , 2024
इंदौर। इंदौर (Indore) में भिखारियों (beggars) को पकड़ने गई टीम से युवक ने किया विवाद, युवक बोला तुम्हारे कलेक्टर (Collector) और सी एम (chief minister) की ऐसी की तैसी कर दूंगा। इंदौर को भिकारी मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन (district administration) और एन जी ओ (NGO) मिलकर भिकारियो को पकड़ने का अभियान चला रहे […]