img-fluid

होली के दिन शनि होंगे उदय, लगेगा चंद्र ग्रहण का साया, इन तीन राशियां के चमकेंगे भाग्य

March 02, 2024

नई दिल्‍ली (New Delhi) । इस साल 25 मार्च के दिन होली (Holi) है। होली के दिन ही शनि (shani) अस्त से उदय होने जा रहे हैं। इस दिन चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) का साया भी है। ऐसे में ग्रहों की चाल के मद्देनजर इस साल की होली कुछ राशियों के लिए काफी शुभ साबित हो सकती है। कुंभ राशि में सोमवार को 05:03 ए एम पर शनि अस्त से उदय होंगे और पूरे साल उदित अवस्था में ही रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं होली पर शनि के उदय होने और चंद्रग्रहण लगने से किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है-

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए होली पर चंद्र ग्रहण का साया और शनि की ये बदली चाल शुभ परिणाम लेकर आएगी। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-शांति का माहौल रहेगा। शनि के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।


धनु राशि
होली पर शनि के उदय होने और चंद्रग्रहण लगने से धनु राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। बॉस और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी कंप्लीट कर लेंगे। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि
एक ही दिन शनि के उदय होने और चंद्रग्रहण लगने से वृषभ राशि के जातकों को काफी फायदा होगा। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • संतरा कितना भी बड़ा हो जाए, रहेगा टहनी के नीचे ही; सिद्धू का फिल्‍मी स्टाइल में भगवंत मान पर तंज

    Sat Mar 2 , 2024
    नई दिल्‍ली (Dehli)। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Congress leader Navjot Singh Sidhu)अपने शायराना अंदाज और बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों (headlines)में रहते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता(Aam Aadmi Party leader) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann)पर जोरदार कटाक्ष (strong sarcasm)किया है। उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved