
नई दिल्ली। राजनीति में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट दिए जाने के नारी शक्ति वंदन विधेयक को लोकसभा में पारित कराने वाली भाजपा ने अपनी पहली सूची में उक्त विधेयक के समर्थन का नजारा दिखाते हुए पहली सूची में ही 14 फीसदी महिलाओं को टिकट दे डाले।
उक्त विधेयक राज्यसभा में पारित किया जाना है, लेकिन कानून बनने से पहले ही भाजपा ने विधेयक का सम्मान करते हुए अपनी पहली सूची में महिलाओं की बहुतायत रखी। अब राज्यसभा में भी भाजपा गठबंधन का बहुमत होने जा रहा है, जिसके चलते उक्त विधेयक राज्यसभा से भी पारित होने के बाद कानून बन जाएगा और देश में 33 फीसदी महिलाओं को टिकट दिए जाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved