
इंदौर। इंदौर (Indore) की पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष (Mahila Congress President) जया तिवारी (Jaya Tiwari) बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई, उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने सदस्यता दिलाई। बुधवार को भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागेंद्र सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने जया तिवारी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई।
तिवारी इंदौर में पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी है और काफी समय से महिला कांग्रेस में सक्रिय थी अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। तिवारी ने कहा कि अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण जब कांग्रेस ने ठुकराया तो मुझे बहुत बुरा लगा इसलिए मैने कांग्रेस छोड़ दी है। अब भाजपा में राष्ट्र सेवा के लिए कार्य करूंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कई भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved