img-fluid

वजन घटाने डाइटिशियन से जानें फायदे और सेवन का तरीका

November 04, 2026

नई दिल्ली। जब भी बात वजन घटाने (Reduce weight) की होती है तो सबसे पहले दिमाग में सबसे पहले यह बात आती है कि इसकी शुरुआत कहां से करें? हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वेट लॉस का रूटीन आपकी रसोई से ही शुरू होता है. इसके लिए आपको हेल्दी और संतुलित डाइट (balanced diet) के साथ-साथ एक्सरसाइज (excercise) भी करनी चाहिए. ये दोनों तरीके वजन घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं.


  • मसालों की मदद से घटेगा वजन
    घर और ऑफिस में लगातार बैठकर काम करने से आपका भी वजन बढ़ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं. अगर आप वेट लॉस (Weight Loss) करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो आपनी डाइट में कुछ हेल्दी मसालों, हर्ब्स को भी शामिल करना शुरू कर दें. नीचे हम आपको उन मसालों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो किचन में आसानी से मिल जाते हैं.

    मसालों के फायदे (Weight Loss Diet)
    इन मसालों में कई ऐसे गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ ही वजन को भी कंट्रोल करते हैं. ये मसाले ना सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि कई क्रोनिक डिजीज (Chronic Disease) से भी आपको सुरक्षित रखते हैं. नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के साथ ही इन मसालों के सेवन से तेजी से वजन हो सकता है कम.

    वजन घटाने वाले मसाले (Weight Loss Spices)

    1. मेथी (Fenugreek)
    मेथी के दाने वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं. आप इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर खाएं. खाली पेट इसका सेवन करने से पेट की चर्बी और वजन कम करने में आपको आसानी होगी. मेथी दानों का सेवन प्रेग्नेंसी में करने से बचना चाहिए.

    2. अदरक (Ginger)
    अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स, कई तरह के विटामिंस, मैंग्नीज आदि होते हैं, जो हमें मौसमी रोगों से बचाते हैं. अदरक का जूस, कच्चा चबाकर खाने से या फिर इसे सब्जी में डालकर, काढ़ा बनाकर नियमित सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त कर सकते हैं, जिससे वजन कम होता है.

    3. दालचीनी (Cinnamon)
    दालचीनी में कुछ ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो वेट लॉस प्रक्रिया को तेज करके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है. दालचीनी वाली चाय, काढ़ा या किसी सब्जी में मिलाकर इसका सीमित मात्रा में सेवन करें.

    4. लौंग (Cloves)
    लौंग से भी आपका बढ़ता हुआ वजन कम हो सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व कई रोगों से शरीर को बचाए रखता है. यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करके पाचन शक्ति को मजबूत करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है. हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी लौंग कम करता है.

    5. सौंफ (Fennel)
    सौंफ भूख को कम करने में कारगर है और इस तरह आप जरूरत से ज्यादा खाने की परेशानी से बच सकते हैं. आप सौंफ की चाय या फिर इसे सब्जी में यूज कर सकते हैं. इसके अलावा आप सुबह सबसे पहले सौंफ का पानी पी सकते हैं. सौंफ एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन ए, सी और डी से भी भरपूर होती है, जो हेल्दी रूप से वजन घटाने में मदद करती है.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

    Share:

  • Skin Care: रूटीन में शामिल करें ये 5 टिप्‍स, चेहरे से छूमंतर होंगे फोड़े-फुंसी और धब्बे

    Wed Nov 4 , 2026
    नई दिल्‍ली। मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन चेहरे पर दाने, फोड़े और फुंसी और उनसे होने वाले धब्बे होना आम है. इससे चेहरे का निखार दबा-दबा सा दिखता है. खासकर गर्मियों में स्किन को धूप से होने वाली कई समस्याओं को तो झेलना ही पड़ता है और उसपर से एक्ने (Acne) और डार्क मार्क्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved