
इंदौर। परिवहन विभाग की टीम ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए हूटर और राजनीतिक दल की नेम और नंबर प्लेट लगाकर घूमते 40 वाहनों को पकड़ा तो अन्य 20 वाहनों पर भी जुर्माना लगाया। आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि कल और आज सुबह टीम ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में जांच करते हुए ऐसे 40 वाहनों पर जुर्माना लगाने के साथ ही गाडिय़ों पर लगे हूटर और नेम प्लेट उतारी। साथ ही टीम ने बिना परमिट के चल रही एक आइशर को भी जब्त किया। वहीं दो बसों पर तय समय पर न चलने पर परमिट शर्तों के उल्लंघन की कार्रवाई की। साथ ही बिना एचएसआरपी लगाए चल रहे 20 वाहनों के भी चालान बनाए गए। आरटीओ ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved