भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तापमान 40 के ऊपर चला जाता है तो कभी बादल घिरने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट होती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक मौसम इसी तरह सुस्त बना रहेगा। कई जिलों में तेज आंधी के साथ हलकी बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि कई जिलों का तापमान अब भी 40 डिग्री के लगभग बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।
ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान काफी ऊपर गया एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री दमोह में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रीवा में दर्ज किया गया।
प्रचार-प्रसार के लिए भेजे जाने वाले एसएमएस का खर्चा भी उम्मीदवार के खाते में जुड़ेगा, आयोग ने सीमाओं पर कड़ी निगरानी के आला अफसरो को दिए निर्देश इंदौर। चुनावी ड्यूटी में लगने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को चार चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 9 हजार से अधिक कर्मचारी इसमें शामिल रहेंगे। शासकीय होलकर कालेज में 15 […]
थाने पर हंगामा, एफ आईआर दर्ज, एक आरोपी के बाहरी होने की आशंका इन्दौर। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर कल छत्रीबाग इलाके में तीन अज्ञात बदमाशों ने एक यात्रा पर पेट्रोल बम (petrol bomb) फेंककर सनसनी फैला दी। घटना के बाद यात्रा में शामिल युवा बड़ी संख्या में छत्रीबाग थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। […]
108 कमरे… आठ सुइट रूम… दो-दो बैंक्वेट… कार्पोरेट मीटिंग एवं कांफ्रेंस रूम… तीन बड़े लॉन… और विशाल पार्किंग… शहरभर के विशिष्टजनों के साथ कई मंत्री, विधायक और शहर के अफसरों ने खूबसूरती को निहारा… इंदौर। स्वच्छता में पूरे देश में नंबर वन हासिल करते हुए तेजी से विस्तार लेने वाले इंदौर शहर के पायदान पर […]
भोपाल। प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इन्दौर (Indore) को छोड़ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के लगभग सभी शहर पूरी तरह अनलॉक (Unlock) हो गए हैं। आज भोपाल (Bhopal), ग्वालियर, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, आगर-मालवा सहित कई शहर शत-प्रतिशत खोल दिए गए हैं। ग्वालियर, भोपाल में कल क्राइसिस मैनेजमेंट समिति (Crisis Management Committee) की बैठक में रविवार को छोडक़र […]