img-fluid

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज रिटायर, नई नियुक्ति का ऐलान नहीं

June 02, 2024


संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत (India) की स्थायी प्रतिनिधि (Permanent Representative) रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) ने शनिवार को बताया कि 35 वर्ष से अधिक के शानदार करियर के बाद वह सेवानिवृत्त हो गई हैं। वैश्विक संस्था में भारत की राजदूत के रूप में इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाली पहली महिला राजनयिक कंबोज 1987 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।


  • वरिष्ठ राजनयिक कंबोज (60) ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा, ”इन बेहतरीन वर्षों और अविस्मरणीय अनुभवों के लिए धन्यवाद भारत।” कंबोज सिविल सेवा के 1987 बैच की अखिल भारतीय महिला टॉपर और विदेश सेवा के 1987 की बैच की टॉपर थीं। उन्होंने दो अगस्त, 2022 को औपचारिक रूप से न्यूयॉर्क में भारत की स्थायी प्रतिनिधि/राजदूत का पदभार संभाला था।

    कंबोज की सेवानिवृत्ति की घोषणा पर पूर्व राजदूतों से लेकर आम लोगों तक ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हिंदी, अंग्रेजी और फ्रेंच तीन भाषाएं बोलने वाली कंबोज ने 1989 से 1991 तक पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में तृतीय सचिव के रूप में अपनी राजनयिक यात्रा शुरू की थी।

    Share:

  • दुपट्टे से गला दबाया… जंगल में गर्लफ्रेंड को मारा, गन्ने के खेत में फेंका शव

    Sun Jun 2 , 2024
    संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी है. सम्भल के बानियां ठेर में युवती का शव बरामद किया गया. प्रेमी ने प्रेमिका की शादी के बाद भी उसका पीछा किया. शादी होने के बाद वह प्रेमी को इग्नोर करने लगी थी. प्रेमी को यह बात बिल्कुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved