img-fluid

सूदखोरी पर उतरे बैंक, लोन पर वसूल रहे ज्यादा ब्याज; RBI ने कहा- थोड़ा समझदारी से काम लो

June 07, 2024

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 7 जून को एमपीसी बैठक में एक बात पर कड़ी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि कुछ माइक्रोफाइनेंस संस्थान और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFC) छोटी रकम वाले लोन पर उच्च दरों से ब्याज ले रहे हैं. गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “यह देखा गया है कि कुछ एमएफआई और एनबीएफसी में छोटी रकम के लोन पर ब्याज दरें अधिक हैं और सूदखोरी लगती है.”

मौद्रिक पॉलिसी का ऐलान करते हुए आरबीआई गवर्नर ने इस बात पर जोर दिया कि उत्पादों और सेवाओं के उचित व पारदर्शी मूल्य निर्धारण को सुनिश्चित करने के लिए ऐसी संस्थाओं को नियामक स्वतंत्रता का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिए.


  • गवर्नर ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरी द्विमासिक मॉनेटरी पॉलिसी में कहा, केंद्रीय बैंक के पैनल ने 4:2 के बहुमत के साथ रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है. इसका मतलब हुआ कि आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया. इसके बाद होम लोन की ईएमआई घटने की उम्मीद और एफडी पर ज्यादा ब्याज की आशा, दोनों खत्म हो गई.

    गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “वैश्विक संकट जारी है, लेकिन भारत में सकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है, फिर भी हमें नई चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है.” आरबीआई निरंतर उच्च वृद्धि की उज्ज्वल संभावनाएं देखता है. उन्होंने कहा कि यह भारत की वैश्विक स्थिति को बढ़ाने के लिए भविष्य के लिए तैयार रहेगा.

    Share:

  • पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी धमकी, यूक्रेन को हथियार दिया तो आपकी सीमा पर तैनात करेंगे मिसाइलें

    Fri Jun 7 , 2024
    सेंट पीटर्सबर्ग: रूसी (Russian) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने कहा कि अगर यूक्रेन (Ukraine) को लंबी दूरी के पश्चिमी हथियारों के साथ रूस में और अंदर तक हमला करने की अनुमति दी जाए तो वह अमेरिका (America) और उसके यूरोपीय सहयोगियों की मारक दूरी में पारंपरिक मिसाइलें (Missiles) तैनात कर सकते हैं। यूक्रेन […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved