img-fluid

विमान में अचानक तकनीकी खराबी, यात्रियों की नाक से बहने लगा खून; मची अफरा-तफरी

June 25, 2024

नई दिल्‍ली(New Delhi) । ताइवान (Taiwan) जा रहे कोरियन एयर के विमान(Korean Air planes) में तकनीकी खराबी(technical fault in the plane) के कारण यात्रियों (Passengers)को नाक से खून बहने (Nose bleeding)और कान में दर्द (pain in ear)की शिकायत से अफरातफरी मच गई। पायलट ने विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया और इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। बाद में 13 यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया।

दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को कोरियन एयर के विमान केई-189 के केबिन प्रेशराइजेशन सिस्टम में अचानक खराबी आ गई और विमान तेजी से 30 हजार फीट से लगभग नौ हजार फीट नीचे आ गया। इससे कुछ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुईं। कथित तौर पर ऊंचाई में अचानक गिरावट से दो यात्रियों को नाक से खून बहने लगा, जबकि 15 अन्य ने कान में दर्द और घुटन महसूस की।


  • एक ताइवानी यात्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि भोजन परोसने के तुरंत बाद विमान नीचे की ओर झुक गया और केबिन में उथल-पुथल मच गई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यात्री ने बताया कि उसे कान और सिर में तेज दर्द के साथ चक्कर भी आ रहे थे, जबकि विमान में सवार बच्चे डरे हुए और रो रहे थे।

    कोरियन एयर ने इस घटना के लिए माफी मांगी है और तकनीकी खराबी के कारण की जांच शुरू की है। विमानन कंपनी ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक रखरखाव उपाय किए जाएंगे।

    Share:

  • भीलवाड़ा में दो पक्ष आपस में भिड़े, RSS कार्यकर्ताओं को बैट-स्टंप से पीटा, जाने कैसे शुरू हुआ विवाद

    Tue Jun 25 , 2024
    जयपुर (Jaipur) । भीलवाड़ा (Bhilwara) में रविवार शाम क्रिकेट की बॉल (Cricket Ball) लगने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवकों को बैट और स्टंप से पीट (Beating) दिया। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। देर रात 1:30 बजे तक एक पक्ष के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved