
उज्जैन। कोरोना काल में 5 दिन का हफ्ता तय किया था, जो अभी तक जारी है। अभी जीएडी ने इस संबंध में पुन: आदेश जारी किए, जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक दफ्तर लगेगा। वहीं एक घंटा समय अवश्य बढ़ा दिया गया है।
पहले महीने के दूसरे और तीसरे शनिवार को सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहता था, मगर अब प्रत्येक शनिवार और रविवार अवकाश का लाभ मिलता है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए परिपत्र के आधार पर कलेक्टर नीरज कुमारसिंह ने भी जिले के सभी सरकारी सेवकों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर दफ्तर में मौजूद रहें। अब सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे नियत किया गया है। पूर्व में यह समय 5.30 था, जिसमें अब एक घंटे का इजाफा कर दिया गया है। कलेक्टर ने अपने आदेश में यह भी कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे रोजाना कार्यालय शुरू होने के निर्धारित समय 10 बजे अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। हालांकि फील्ड में रहने वाले अधिकारियों को अवश्य इस मामले में छूट मिल जाती है। कोरोना से 5 दिन का हफ्ता शुरू किया गया, जो अभी नए आदेश के बाद भी जारी ही रखा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved