img-fluid

कॉल-इंटरनेट महंगा कर ग्राहक से 15 फीसदी ज्यादा कमाएंगी कंपनियां, प्रति ग्राहक इतने रुपये होगी कमाई

July 02, 2024

मुंबई। दूरसंचार कंपनियों ने मोबाइल फोन पर बात करना और इंटरनेट का इस्तेमाल करना महंगा कर ग्राहकों से अच्छी खासी कमाई करने की योजना बनाई है। रेटिंग एजेंसी ने कहा, अनुमान है कि सभी मोबाइल और डाटा प्लान की कीमतें बढ़ाने से इन कंपनियों को हर ग्राहक से करीब 15 फीसदी ज्यादा कमाई हो सकती है।


  • रिपोर्ट में कहा, ढाई साल बाद दूरसंचार कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इससे इनके कर पूर्व लाभ में 20-22 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है। इससे इन कंपनियों की प्रति ग्राहक कमाई 2024-25 में 15 फीसदी बढ़कर 220 रुपये पहुंच सकती है। 2022-23 में यह औसतन 191 रुपये रही थी।

    एजेंसी ने कहा, एआरपीयू में हर एक रुपये की वृद्धि से दूरसंचार उद्योग का कर पूर्व लाभ 1000 करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है। एआरपीयू में 15% की बढ़ोतरी से टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने और नेटवर्क विस्तार में मदद मिलेगी। साथ ही, कंपनियों के कर्ज में भी कमी आएगी।

    Share:

  • बिहार : पुल ढहने के बाद अब धंसी रेल पटरी, मुंगेर में बड़ा हादसा टला

    Tue Jul 2 , 2024
    मुंगेर. बिहार-झारखंड (Bihar-Jharkhand) में बीते 2 हफ्ते में पुल (bridge) गिरने (collapse) की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं. वहीं पुल और पाया धंसने के बाद अब बिहार से रेल पटरी (railway track) धंसने का मामला सामने आया है. दरअसल बिहार के मुंगेर (Munger) रेल पटरी धंसने के कारण हड़कंप मच गया. मुंगेर के जमालपुर-क्यूल रेलखंड […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved