
नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश याजव ने विपक्ष की तरफ से मोर्चा संभालते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर खूब प्रहार किए. इस दौरान उन्होंने ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM पूरी तरह हटाने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वह सत्ता में आएंगे तो ईवीएम को हटा देंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर लोकसभा में चर्चा के अखिलेश यादव ने बुधवार को बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘ईवीएम पर कल भी भरोसा नहीं था और आज भी भरोसा नहीं है. 80 की 80 सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं है. ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं है. हम आएंगे तो EVM हटा देंगे.’

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved