
आरसी 16′ (‘RC 16’) इस साल की की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें राम चरण (Ram Charan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के लिए राम चरण और निर्देशक बुची बाबू (Director Buchi Babu) ने उप्पेना के बाद फिर हाथ मिलाया है। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर (Blockbuster) साबित हुई थी। वहीं अब प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जो फिल्म के प्रोडक्शन को लेकर है।
कुछ घंटे पहले बुची बाबू ने इंस्टाग्राम पर ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एआर रहमान और शानदार छायाकार रत्नवेलु के साथ अपनी एक मनमोहक तस्वीर साझा की, जो दोनों आरसी 16 पर काम कर रहे हैं। तस्वीर के पीछे की कहानी यह है कि तीनों दुबई के फिरदौस स्टूडियो में ‘आरसी 16’ के प्री-प्रोडक्शन के काम के लिए गए थे। फिल्म अगले महीने लॉन्च होने वाली है।
फिल्म का शीर्षक अभी तक तय नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि निर्माता जल्द ही फिल्म के नाम से पर्दा उठाएंगे। हाल ही में निर्माताओं ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी थी कि आरसी16 में कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए शिवा राजकुमार तेलुगु सिनेमा में कदम रखेंगे। अभिनेता के जन्मदिन पर उन्होंने उनका पोस्टर जारी करते हुए कलाकारों की टीम में स्वागत किया था।
प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर अभिनेता का पोस्टर साझा कर कैप्शन में लिखा था, ‘शिवा राजकुमार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो उनके कद के अनुरूप है।’ वृद्धा सिनेमा, मैत्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर ‘आरसी 16’ का निर्माण कर रही है। फिल्म में एआर रहमान म्यूजिक कंपोजर हैं। आने वाले दिनों में निर्माता फिल्म के नाम और टीजर के साथ साथ ट्रेलर की जानकारी जल्द ही साझा करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved