
भोपाल। जमीयत उलेमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि इस स्थिति को टालने के लिए जमीयत कार्यकर्ताओं ने एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत सड़कों, रोड़ किनारे और यहां वहां आवारा एवं लावारिस घूमते पाए जाने वाले गौवंश के गले में लाल रेडियम लगाया जा रहा है। हाजी हारून ने कहा कि इसका मकसद यह है कि रात के अंधेरे में वाहनों की चपेट में आने से गौवंश को बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि रात के समय गौवंश के गले में पड़े रेडियम लगे हुए बैंड पर वाहनों की लाइट पड़ने से चालक सतर्क हो जाएंगे, जिससे दुर्घटना टाली जा सकती है। हाजी हारून ने कहा कि जमीयत के इस अभियान को सरकार को प्रदेश भर में चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सरकारी अभियान को आगे बढ़ाने में स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved