img-fluid

एक साल में तीन करोड़ दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्यः शिवराज

September 02, 2024

गरीबी से मुक्त गांव बनाने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर : केन्द्रीय मंत्री चौहान

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan.) कहा कि गरीबी से मुक्त गांव (Poverty free village) बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हर एक दीदी के चेहरे पर मुस्कान हो, यही मेरा सपना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा देश में तीन करोड़ लखपति दीदी (Three crore lakhpati didi) बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में प्रधानमंत्री द्वारा तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। अब तक देश में एक करोड़ 11 लाख से अधिक लखपति दीदियां बन गई हैं। दो करोड़ लखपति दीदियां और बनाई जाएंगी। इसके लिए सभी प्रयास भारत सरकार कर रही है।

केन्द्रीय मंत्री चौहान रविवार शाम विदिशा के रविंद्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक (ऑडिटोरियम) भवन में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं पर भी विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद रहे।


  • केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि गांव का विकास, बहनों का कल्याण और किसानों का उद्धार हो इस दिशा में भारत सरकार कार्य कर रही है, महिलाओं की आर्थिक उन्नति से ही देश आगे बढ़ेगा। आज के दौर में राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाएं पीछे नहीं है कई महिलाएं राजनीति से जुड़कर सरपंच से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष बन गई है, जो बड़े हर्ष का विषय है। आगामी निर्वाचनों में यही महिलाएं विधायक भी बनेंगी। पूर्व के समय में महिलाएं सिर्फ चूल्हा-चौका ही संभालती थी लेकिन आज के दौर में महिलाएं आर्थिक उन्नति कर लखपति दीदी बन रही हैं और अपने घर परिवार हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।

    इसके पहले, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र के साथ दीप प्रज्वलन कन्या पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं विदिशा विधायक मुकेश टण्डन ने भी शासन की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं तथा लखपति दीदी बनने की दिशा में केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान सहित अन्य अतिथियों ने स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को हित लाभ का वितरण भी किया। स्व-सहायता समूहों की दीदीयों को छह-छह लाख रुपये के डेमो चेक प्रदाय किए गए। कार्यक्रम में लखपति दीदीयों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए।

    प्रतिमा अनावरण
    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले रविंद्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम भवन में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मूर्ति का अनावरण कर प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    जन आशीर्वाद यात्रा में केन्द्रीय मंत्री चौहान का हुआ भव्य स्वागत
    इससे पहले केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान रविवार को गंजबासौदा में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा में अपार जनसमूह ने उनका आत्मीय स्वागत किया। रथ पर सवार केन्द्रीय मंत्री चौहान ने आमजनों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। यह जन आशीर्वाद यात्रा बासौदा नगर के रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर मानस भवन पहुंची। बीच रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित अन्य संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

    केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने मानस भवन में आयोजित सभा में जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपकी सेवा ही मेरा संकल्प है। आप सभी से मेरा वर्षों पुराना रिश्ता है गंजबासौदा का हर घर मेरा परिवार है। जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। आपकी सेवा ही मेरे जीवन की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को उन्नतशील और समृद्धशाली कृषक बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। किसानों को खेती कार्य में असुविधा न हो, इसके लिए यूरिया और डीएपी की कमी नहीं होने देंगे।

    Share:

  • प्राकृति पर्यटन में मप्र की एक और उपलब्धि, ईको जंगल कैंप कठोतिया को मिला सिल्वर अवार्ड

    Mon Sep 2 , 2024
    भोपाल। प्रकृति पर्यटन (Nature tourism) के क्षेत्र में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh.) को एक और उल्लेखनीय उपलब्धि (Another remarkable achievement) हासिल हुई है। ईको जंगल कैंप कठोतिया (Eco Jungle Camp Kathotiya) को आईसीआरटी इंडिया और सबकॉन्टिनेंट अवार्ड (ICRT India and Subcontinent Award.) के नेचर पॉजिटिव श्रेणी में सिल्वर अवार्ड मिला है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved