
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले (Sehore district of Madhya Pradesh) में 26 वर्षीय युवक रात में घर से रस्सी लेकर बिजली लाइन सुधारने (repair power line) जाने का कह कर निकला था। युवक का शनिवार सुबह खेत पर बिजली के खंभे पर फांसी का फंदा लगा लटका शव मिला। घटना पार्वती थाने के ग्राम धनाना की है। युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या क्यों की इसका कारण अज्ञात बताया गया है।
सुबह जो लोग खेत पर मवेशियों के लिए घास काटने गये, उन्होंने युवक को बिजली के खंभे पर रस्सी से लटका देखा, तब परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिये सिविल अस्पताल आष्टा भेजा गया है। पार्वती थाना पुलिस ने मृतक का नाम अंकित यादव पिता मोहनलाल यादव (26) ग्राम धनाना बताया है। परिजनों ने बताया कि मृतक विद्युत लाइन हेल्परी का कार्य करता था। पार्वती थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved