img-fluid

MP के दमोह-पन्ना जिले की बॉर्डर पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई घायल

September 26, 2024

दमोह। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह-पन्ना जिले की बॉर्डर (Damoh-Panna district border) पर गुरुवार सुबह सिमरिया थाना क्षेत्र में क्रॉसिंग के दौरान एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। इसमें 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल ही सिमरिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पन्ना से दमोह आने वाली सुखेजा कंपनी की यात्री बस गुरुवार सुबह दमोह जिले की ओर आ रही थी। गेसाबाद से कुछ दूर आगे सिमरिया थाना क्षेत्र के रतारु गांव में सामने से एक बाइक चालक को बचाने में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जैसे ही बस पलटी यात्रियों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल सिमरिया थाना पुलिस को सूचना दी। थाने से एसआई प्रकाश मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना में घायल यात्रियों को उप स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया पहुंचा गया।


इस घटना में दस यात्री घायल हुए हैं जिनमें रश्मि पिता प्रकाश पटेल (21) निवासी पड़रिया मोहंद्रा, श्याम बाई पति प्रकाश पटेल (45) निवासी पड़रिया मोहंद्रा, कुंती बाई पति नत्थू अहिरवार (45) पड़रिया अमानगंज, कमलबाई पति नोनेलाल अहिरवार (40) निवासी पड़रिया अमानगंज के अलावा अन्य यात्री हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। इस घटना में चालक, परिचालक भी मामूली रूप से घायल होना बताया गया है।

Share:

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 92वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दीं शुभकामनाएं

    Thu Sep 26 , 2024
    नई दिल्ली । देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 92वें जन्मदिन पर (To former Prime Minister Manmohan Singh on his 92nd birthday) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge ) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं (Extended […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved