
काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इसके चलते कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। नेपाल के कई हिस्से शुक्रवार से हो रही बारिश से जलमग्न हो गए हैं, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर भेज दिया गया है।
खबर के अनुसार, काठमांडू में नौ, ललितपुर में 16, भक्तपुर में पांच, कावरेपालनचोक में तीन, पंचथर और धनकुटा में दो-दो तथा झापा और धाडिंग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाढ़ में कुल 11 लोग लापता हैं। पुलिस ने बताया कि काठमांडू में 226 मकान जलमग्न हो गए हैं और प्रभावित इलाकों में नेपाल पुलिस की ओर से लगभग तीन हजार सुरक्षाकर्मियों की बचाव टीम तैनात की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved