
कैली। भारत ने राष्ट्रीय जैव विविधता कार्य योजना लागू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से फंडिंग देने की मांग की। कोलंबिया के कैली में 31 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में भारत की तरफ से केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह शिरकत करेंगे। मंगलवार को अपने एक बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जैव विविधता की रक्षा के लिए अपडेट प्लान लागू करेगा और उसे लागू करने के लिए वित्तीय मदद और अन्य तकनीकी मदद की जरूरत होगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने अपनी राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति और कार्य योजना को कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे के लक्ष्यों के अनुरूप अपडेट किया है। कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, ‘भारत ने राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति और कार्य योजना के तहत ‘संपूर्ण सरकार’ और ‘संपूर्ण समाज’ का दृष्टिकोण अपनाया है। हम कल कैली में अपना अपडेट राष्ट्रीय जैव विविधता एक्शन प्लान जारी करेंगे। सिंह ने कहा कि इसके क्रियान्वयन के लिए वित्तीय संसाधन, प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण की जरूरत होगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved