img-fluid

उड़ता इन्दौर, शराबी टैक्सी वाले ने कई वाहनों को मारी टक्कर

November 17, 2024

 

 

  • दो युवतियां सहित कई वाहन चालक घायल, टैक्सी वाले की लोगों ने की पिटाई

इन्दौर। शहर में बढ़ते अपराधों के साथ रात को नशाखोरी भी चरम पर है। उड़ता पंजाब फिल्म की तर्ज पर रात को नशे में वाहन चलाने वाले और हंगामा करने वालों के कई किस्से रोज सुनने को मिल रहे हैं। एक टैक्सी वाले ने जहां रात को कई दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। उसे लोगों ने पकड़ा और पिटाई कर पुलिस को सौंपा। वह भी शराब के नशे में था। घटना में दो युवतियों सहित दोपहिया वाहन चालक घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।


लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि निपानिया में रात को एक टैक्सी वाला रफ्तार से कार दौड़ाते लाया और सडक़ किनारे खड़े कई दो पहिया और चार पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में दो युवतियों और दो पहिया वाले वाहन चालकों को चोटें आई, जिनका इलाज जारी है। उधर टैक्सी से उसके चालक को उतारकर लोगों ने पीटा और पुलिस को सौंपा। आशंका है कि वह शराब पिए हुए था। आज पुलिस उसका मेडिकल कराएगी,जिसके बाद उसको जेल पहुंचाया जाएगा।

Share:

  • हां वो एक माइनर के साथ सेक्स कर रहे थे... ट्रंप कैबिनेट पर लटकी स्कैंडल की तलवार

    Sun Nov 17 , 2024
    डेस्क: अमेरिका (America) के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के पदभार संभालने से पहले ही उनके कई फैसलों को लेकर विवाद शुरू हो गया है. ट्रंप पहले से ही एक सेक्स स्कैंडल (Sex Scandal) में आरोपी हैं. इस बीच उन्होंने अपनी सरकार के लिए कुछ लोगों को नामित किया है. नामित लोगों पर भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved