
सतारा: महाराष्ट्र के सतारा जिले में एंटी करप्शन डिपार्टमेंट ने जज को रिश्वत मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय निकम और तीन अन्य को 5 लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया. न्यायाधीश ने शिकायतकर्ता के पिता को जमानत देने के लिए रिश्वत मांगी थी. यह घटना कोर्ट परिसर में हुई बताई जा रही है. पुलिस ने सतारा के एक होटल में जाल बिछाकर जज निकम को रंगे हाथों पकड़ा. इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही चल रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved