
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly elections) से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को एक और झटका लगा है। इस बार आप की घड़ोली से पार्षद प्रियंका गौतम (Councilor Priyanka Gautam) अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल (Joined BJP with supporters) हो गई हैं। इनके अलावा दक्षिण दिल्ली से पूर्व पार्षद और गुज्जर समुदाय के नेता धर्मवीर सिंह (Dharamveer Singh) भी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में सभी लोग पार्टी में शामिल हुए।
गौतम ने कहा कि वह नई उम्मीदों के साथ आप में शामिल हुई थीं, लेकिन उन्हें पता चला कि उस पार्टी में जाटव समुदाय के लिए कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने केजरीवाल पर जाटव समुदाय और बीआर अंबेडकर के अन्य अनुयायियों का केवल राजनीतिक लाभ के लिए शोषण करने का आरोप लगाया।
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में सभी लोग पार्टी में शामिल हुए। मल्होत्रा ने आप नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने सत्ता में आने के बाद कई झूठ बोले हैं। पहले बंगला, गाड़ी और सुरक्षा नहीं लेने का वादा किया। बाद में उन्होंने दिल्ली वालों के टैक्स के पैसे बर्बाद किए।
आप ने दिल्ली वालों को ठगने का काम किया है। मल्होत्रा ने कहा कि देशभर में 35 करोड़ लोगों ने आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाया है, लेकिन राजनीतिक द्वेष के चलते इसे दिल्ली में लागू नहीं किया गया है। मल्होत्रा ने केजरीवाल सरकार पर संजीवनी योजना और महिला सम्मान जैसी योजनाओं के जरिए लोगों का शोषण करने का भी आरोप लगाया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved