img-fluid

झोपड़ी वालों का धर्मांतरण, घर, नौकरी, मुफ्त इलाज और शिक्षा सहित रुपयों का लालच

January 07, 2025

  • स्कीम नंबर 136 में आलीराजपुर के मजदूरों का दंपति बदल रहे थेे धर्म

इंदौर। झोपड़ी में रहने वाले मजदूर परिवार का धर्मांतरण करने के आरोप में हिंदूवादियों ने हंगामा किया। दंपति यहां रहने वाले मजूदर परिवार को हिंदू धर्म छोडऩे के लिए कई प्रकार के प्रलोभन दे रहे थे। पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है। हिंदूवादी राजकुमार टेटवाल और मानसिंह राजवात ने बताया कि स्कीम नंबर 136 में आलीराजपुर का एक परिवार रहता है। उस परिवार पर जानी और शैली नामक दंपति धर्मातरण का दबाव बना रहे थे। मजदूर परिवार का आरोप है कि उन्हें सरकारी नौकरी, रहने के लिए मकान, 6 लाख की आर्थिक मदद, मुफ्त इलाज और पढ़ाई करने का लालच दिया जा रहा था।


  • मौके पर पहुंचे हिंदूवादियों ने केरल के रहने वाले जॉनी और शैली को पकडक़र पुलिस को सौंपा। मजदूर परिवार की गौरीबाई की शिकायत पर दंपति पर पुलिस ने केस दर्ज किया। बताया जा रहा है कि मजदूर परिवार से दंपति कई दिनों से संपर्क में थे। उन्हें हिंदू धर्म के खिलाफ भडक़ाकर दूसरे धर्म की किताबें दी जा रही थीं और उन्हें पढऩे के लिए विवश किया जा रहा था। हिंदूवादियों का आरोप है कि धर्मांतरण के मामले में केरल के जो दंपति पकड़ाए हैं वे इंदौर में रहकर कई लोगों का धर्मांतरण करवा चुके हैं।

    Share:

  • हनुमान मंदिर में घुसे चार आतंकी, महंत को बनाया बंधक, तीन आतंकी ढेर

    Tue Jan 7 , 2025
    प्रयागराज। संगम क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार रात चार आतंकी घुस गए। उन्होंने मंदिर के महंत को बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलने पर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड व एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने मंदिर में पहुंचकर मोर्चा संभाला। 27 मिनट तक चले ऑपरेशन में तीन आतंकी मौके पर ही ढेर कर दिए गए जबकि एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved