img-fluid

भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

February 07, 2025

पुंछ। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में नियंत्रण रेखा (LOC) से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के करीब 7 सैनिक और आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बीते 4 फरवरी की रात को पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने आतंकवादियों के समर्थन से बट्टल सेक्टर में एक भारतीय सेना चौकी पर हमला करने की कोशिश की थी। भारतीय सेना इस कारिस्तानी का भीषण जवाब दिया। इसी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के कई सैनिक मारे गए हैं। बता दें कि आधिकारिक जानकारी केवल क्लेमोर (माइन विस्फोट) के बारे में सामने आई है। बाकी जानकारी की अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा भारती की चौकी पर हमले का भारतीय सैनिकों ने तुरंत जवाब दिया। सैनिकों ने भीषण फायरिंग की जिसमें पाकिस्तान की ओर 5 लोगों को मार गिराया गया। इसके एक घंटे बाद आतंकियों की सहायता पार्टी अपने लोगों के शवों को वापस लेने आई। इस दौरान भारतीय सेना ने घात लगाकर एक बार फिर से भारी गोलीबारी की।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना/एसएसजी/आतंकियों की ओर 7 मौत की खबर सामने आई है। खबर है कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना का कैप्टन रैंक का अधिकारी भी मारा गया है। पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई। हालांकि, भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने उसे नाकाम कर दिया है। पहले पाकिस्तानी क्लेमोर लैंड माइन में फंस गए और फिर सतर्क भारतीय सैनिकों ने उन्हें मार गिराया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पाकिस्तानी सेना ने अपनी गतिविधियां बढ़ दी हैं। जानकारी के मुताबिक, नियंत्रण रेखा की तरफ पूरे क्षेत्र को पाकिस्तानी सेना ने घेर लिया है। POK की ओर पाकिस्तानी सेना के 2 ब्रिगेडियर खुद खड़े होकर हालात पर नजर रखते नजर दिखाई दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये भी दावा किया गया है कि वर्तमान में जम्मू के कृष्णा घाटी क्षेत्र के सामने बट्टल क्षेत्र में पाकिस्तान की 7 चौकियों पर सफेद झंडा लगाया गया है।

Share:

  • MP: अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कई गाड़ियां जब्त, लगाया लाखों का जुर्माना

    Fri Feb 7 , 2025
    देवास: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले (Dewas district) के कलेक्टर ऋतुराज सिंह (Collector Rituraj Singh) के आदेश पर खनिज विभाग की टीम अवैध रूप से उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी कड़ी में कई वाहनों को जब्त किया गया है. इसके अलावा लाखों रुपये के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved