
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी कर रही है। इस बीच, कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर तंज कसते हुए भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भाजपा को कथित तौर पर जीत दिलाने के लिए राहुल गांधी को बधाई दी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रामा राव ने कहा, ‘भाजपा को एक बार फिर चुनाव जिताने के लिए राहुल गांधी को बधाई। बहुत अच्छा।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved