img-fluid

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया शोषण, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करने लगा दुष्कर्म

February 15, 2025

सीधी। सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र की एक महिला दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 15 दिनों से भटक रही है। लेकिन, उसकी शिकायत अब तक दर्ज नहीं की गई है। अब पीड़िता महिला ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। साल 2024 में महिला के पिता ने उसकी शादी कर दी।


  • इसके बाद भी आरोपी ने महिला के निजी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। आरोपी कभी महिला को इंदौर तो कभी बैढ़न बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने अमिलिया थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां महिला अधिकारी न होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया। उसे महिला थाने में जाने की सलाह दी गई, लेकिन वहां भी उसकी शिकायत नहीं सुनी गई।

    महिला का कहना है कि वह 15 दिनों से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। महिला थाने में उसकी शिकायत की पावती भी नहीं दी गई। अंततः उसने एसपी कार्यालय में पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जहां उसे जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

    Share:

  • यूक्रेन के विदेश मंत्री से एस जयशंकर की मुलाकात, रूस से युद्ध के समाधान पर हुई चर्चा

    Sat Feb 15 , 2025
    डेस्क: यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने शुक्रवार (17 फरवरी) को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अपनी बैठक के लिए आभार व्यक्त किया. इस दौरान उन्होंने  व्यापार, प्रौद्योगिकी, कृषि और सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने में साझा रुचि पर जोर दिया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved