मुंबई। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के फेमस स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (‘Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। इस शो को लेकर हर पर नई अपडेट सामने आ रही है। अब तक रोहित के शो में हिस्सा लेने को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन अब जो नाम चर्चा में आ रहा है उसे सुनकर आप भी चौंकाने वाले हैं। इस शो में बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अपने ग्लैमर का तड़का लगाने आ ही हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?
View this post on Instagram
ईशा का नाम क्या हुआ कंफर्म?
वहीं, दूसरी तरफ बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह के नाम को इस शो के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। बीते कुछ समय से उनका नाम रोहित शेट्टी के शो से जुड़ रहा है। बिग बॉस तक की रिपोर्ट में उन्हें नाम को इस शो के लिए पक्का बताया जा रहा है। ईशा इश्क का रंग सफेद, इश्क सुभान अल्लाह और सिर्फ तुम जैसे शोज में देखा जा चुकी हैं।
ये नाम आ चुके सामने
ईशा सिंह और मल्लिका शेरावत के अलावा एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, चुम दरांग, मोहसिन खान, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी और ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम भाविका शर्मा का नाम शामिल है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved